शिक्षा में अव्वल आने वाले छात्र सम्मानित
धूरी|सरकारी प्राइमरी स्कूल भोजोवाली में हैड टीचर बहादुर सिंह बड़ैच के नेतृत्व में स्कूल का वार्षिक समारोह कराया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संगरूर बलवीर सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। हैड टीचर बहादुर सिंह बड़ैच ने मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल की गतिविधियों और प्राप्तियों की जानकारी दी। इसके उपरांत बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह ने सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित किया। (अमित जिंदल)