धूरी| श्री सुखमणि सेवा सोसायटी द्वारा स्थानीय धर्मपुरा मोहल्ला के गुरुद्वारा श्री नानक दरबार साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित करवाए जा रहे 51 दिवसीय श्री सुखमणि साहिब के पाठों के 21वें दिन संगत ने श्रद्धा एवं उत्साह से हिस्सा लिया।
सोसायटी के सलाहकार सुरिंद्र पाल सिंह नीटा ने बताया कि 27 अप्रैल से शुरू हुए श्री सुखमणि साहिब के पाठों की इस लड़ी के तहत 10 जून को अमृत संचार करवाया जाएगा। श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके 17 जून को इन पाठों का भोग डाला जाएगा। इस मौके पर प्रधान गुरदीप सिंह धवन, सुखदेव सिंह, जगदीश सिंह सिंधी, चरनजीत सिंह चन्नी, भूपिन्द्र सिंह, मा. सुखदेव सिंह, कर्म सिंह सोढी तथा डाॅ. सुरिन्द्र पाल सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के मौके उपस्थित संगत।