धूरी| नेत्र बैंक समिति और निष्काम सेवा सभा धूरी द्वारा समाज सेवक महाशय प्रतिज्ञा पाल के नेतृत्व में स्थानीय मंगला आश्रम में आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन उद्योगपति एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डाॅ. एआर शर्मा, चेयरमैन राइसीला ग्रुप ने ज्योति प्रचंड करके किया। डाॅ. रमेश शर्मा ने अपनी टीम सहित 250 के करीब मरीजों की आंखों की जांच की। उन्होंने आंखों की देखभाल संबंधी कुछ जरूरी बातें भी बताईं। इस मौके पर हंस राज गर्ग, सुरेश बांसल, पवन वर्मा, प्रवीण गर्ग, मलकीत चांगली, मा. तरसेम मित्तल, मनजीत बख्शी, कमल किशोर लवली, नागेश बांसल, राकेश गर्ग, जनक राज मीमसा, सतीश अरोड़ा, सत्तपाल, नरिंदर निंदी, रामेशवर शर्मा और चमन लाल मौजूद थे। (अमित)