पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन की स्टाॅलों पर सिलेंडर बंद के फरमान पर वेंडरों में रोष

रेलवे स्टेशन की स्टाॅलों पर सिलेंडर बंद के फरमान पर वेंडरों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी |रेलवे स्टेशन की रेहड़ियों व टी स्टाॅलों पर लगे कुकिंग गैस सिलेंडर को बंद करने के फरमान से वेंडरों में रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर वेंडरों ने केन्द्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी कर इस फरमान को वापस लेने की मांग की। टी स्टाल के मालिक बहादुर सिंह,अमरजीत, विजय कुमार, नरेश कुमार, ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए विभिन्न स्कीमों को चलाकर रोजगार दिया जा रहा है, परन्तु अंबाला मंडल द्वारा कुछ दिन पहले स्टेशनों में लगी टी स्टाल व रेहड़ियों में लगे कुकिंग गैस सिलेंडर को बिना सूचना दिए बंद करने के आदेश दिए है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से रोजगार बिल्कुल ठप हो गया है। यात्रियों और बच्चों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को ठंडे ब्रैड व ठंडी चाय देनी पड़ रही है। रेलवे विभाग टी स्टाल व रेहड़ियों से लाखों रुपए कमाता है। उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए आदेश तुरंत वापिस लिए जाए। इस मौके पर इंदर सिंह, शमशेर सिंह, सतीश कुमार, इंदरजीत सिंह, युद्धवीर सिंह, सुखविंदर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...