एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई करवाने के लिए कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी, जिस के बाद आरोपी पर पर्चा दर्ज किया गया।
पीड़ित लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार करीब पांच साल पहले वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तथा स्थानीय डबल रेलवे फाटकों के नजदीक ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। रास्ते में एक टेलीकॉम की दुकान का काम करने वाले नौजवान हिमांशु वर्मा के पास मोबाइल में बैलेंस डलवाने जाने के चलते उसकी उसके साथ जान पहचान हो गई थी। पीड़ित लड़की के अनुसार आरोपी हिमांशु वर्मा उसे विवाह का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है, हिमांशु वर्मा उसे बालिग होने पर विवाह करवाने का वायदा करके समय-समय पर विभिन्न शहरों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।
विवाह की बात करने पर वह उसे नाबालिग होने का हवाला देकर टाल मटोल करता आ रहा। आरोपी द्वारा लुधियाना में नौकरी करने पर उसे अपने किराये के घर में बतौर प|ी बता कर भी रखा और गर्भपात भी करवाया था। एसएचओ राजेश स्नेही का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर हिमांशु वर्मा निवासी धूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (अमित जिंदल)
कार्रवाई के लिए पीड़िता ने पीएम को लिखी थी चिट्ठी