धूरी| सिविल अस्पताल से चोरों द्वारा आक्सीजन सिलेंडर तथा अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सिविल अस्पताल धूरी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट परमजीत सिंह द्वारा पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार अज्ञात चोर सिविल अस्पताल में दाखिल हो कर 2 आक्सीजन सिलेंडर, इनर्वटर व बैटरा चोरी कर ले गया है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (अमित जिंदल)