धूरी| हिंदुस्तान महिला शिवसेना की राज्य महासचिव राजवीर कौर की ओर से आईएएस बनी रूबिका गोयल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासचिव राजवीर कौर ने कहा कि रूबिका ने आइएएस की परीक्षा पास कर अपने माता-पिता व शहर का नाम रोशन किया है। सभी लड़कियों को रूबिका की तरह मेहनत करना चाहिए। इस मौके पर ममता रानी, आशा, चरणजीत, डिंपल, किरना, तरसेम वर्मा आदि उपस्थित थे।