पहले दिन रोजा खोलने का समय 17 मई शाम 7.16 पर
मालेरकोटला| हजरत मोलाना मुफ्ती ईतका-ऊल-हसन कांधली मुफ्ती ए आजम पंजाब के शाही इमाम हजरत मोलाना हबीब ऊर रहिमान हिलाल ऊसमानी व बड़ी ईदगाह प्रबंधक कमेटी की ओर से जारी सूचना अनुसार वीरवार रोजा का पहला दिन रोजा खोलने का समय 17 मई शाम 7.16 पर होगा। उनके अनुसार 17 मई को रमजान महीने का यह पहला रोजा मालेरकोटला, लुधियाना, धूरी, फगवाड़ा में शाम 7.16 बजे खोला जाएगा। अगले दिन दूसरे रोजा के लिए सारंगी खाने समय सुबह 4 बजे होगा।