पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता की याद में कलाकार राणा ने त्रिवेणी लगाई

पिता की याद में कलाकार राणा ने त्रिवेणी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी |पंजाबी फिल्मों के कलाकार राणा रणबीर ने अपने पिता मास्टर मोहन सिंह की मौत के बाद उनकी याद में यूनिवर्सिटी कॉलेज बेनड़ा में पेड़ों की त्रिवेणी स्थापित की गई। इस मौके पर हलका विधायक धूरी दलवीर सिंह गोल्डी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। समाजसेवी संस्था परिवर्तन के सहयोग से पेड़ों की त्रिवेणी स्थापित करने के मौके राणा रणबीर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा ही समाजसेवी कार्यों को उत्साहित करते रहे थे। उनकी सोच पर पहरा देते हुए आज परिवार द्वारा समाज को वातावरण की संभालने का संदेश दिया है। इस मौके पर हलका विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने उम्मीद प्रगट की, कि राणा रणबीर और उनका परिवार समाज सुधार में बड़ा योगदान डालेंगे और सामाजिक कुरीतियों का खात्मा करने में सहयोग देंगे। इस मौके पर प्रिंसीपल डाॅ. अमरजीत सिंह सिद्धू, मुनीष गर्ग, गुरप्रीत सिंह बाठ, जसविंदर कुमार, परमिंदर सिंह और प्रो. सुखवीर सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

खबरें और भी हैं...