धूरी | कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने और बहुमत साबित करने का आमंत्रण देने के रोष में शनिवार को यूथ कांग्रेसियों द्वारा विधानसभा हलका धूरी के प्रधान मिट्ठू लड्डा के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर कक्ड़वाल चौक में यातायात ठप कर भाजपा के विरूद्ध नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस धूरी के पूर्व प्रधान अमरदीप सिंह धांदरा, शमशेर सिंह कंधारगढ़ छन्नां, हिमांशु धूरी, हरजीत बब्बी लड्डा, दीप मल्लूमाजरा, विक्की गिल तथा जौनी धूरी आदि भी मौजूद थे। (अमित जिंदल)