चौथा रोजा आज शाम 7:18 बजे खुलेगा, 5वें रोजे की सर्गी 3:57 बजे
मालेरकोटला| हजरत मौलाना मुफ्ती इर्तका-ऊल-हसन कांधलवी मुफ्ती ए आलम पंजाब के शाही इमाम हजरत मौलाना हबीब ऊर रहमान सानी लुधियाणवी की बड़ी ईदगाह प्रबंधक कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार चौथा रोजा खुलने का समय 20 मई शाम 7.18 बजे पर होगा। पांचवे रोजे की सर्गी (रोजा रखने का समय) सुबह 3.57 बजे पर होगी। लुधियाना, धूरी व फगवाड़ा की समय सारणी मालेरकोटला के अनुसार ही होगी।