पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरेलू झगड़े के चलते भाई ने भाई से की मारपीट

घरेलू झगड़े के चलते भाई ने भाई से की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी| सदर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बीरू सिंह अपने मामा के लड़के प्रधान निवासी राजोमाजरा को मिलने के लिए गया था। बाद में वह प्रधान के भाई मंगल दास के घर भी गया था, जहां पर बीरू सिंह और मंगल दास में तकरार हो गई। इस तकरार के बाद बीरू सिंह वापस प्रधान के घर आ गया था। रात को करीब 10 बजे प्रधान के घर जब प्रधान और बीरू सिंह आपस में बातें कर रहे थे, तो आरोपी मंगल दास ने उनके घर में घुस कर उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट का कारण घरेलू झगड़ा बताया गया है। पुलिस द्वारा प्रधान की शिकायत पर उसके भाई मंगल दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (राजेश टोनी)

खबरें और भी हैं...