धुरकी | धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खाला पंचायत के सरईदाहा टोला निवासी कैलाश कोरवा का 20 वर्षीय पुत्र संजय कोरवा की मौत इलाज के अभाव में हो जाने की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन टी हेंब्रम ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। सीएस ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा इलाज के अभाव में किसी भी ग्रामीण की मौत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की जब संजय कोरवा की तबीयत खराब हुआ था तो परिजनों को 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस से मंगाना चाहिए था। उन्होंने आदिम जनजाति परिवार को कहा की आपलोगों का जब भी किसी का तबीयत खराब हो तो सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं। जरूरत होने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के साथ रिम्स तक की व्यवस्था है।