धुरकी | धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में बीडीओ के निर्देशानुसार धुरकी एवं खाला गांव का ग्राम विकास समिति के 11 सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक विकास कुमार, अंबुज जायसवाल एवं जीतेंद्र कुमार के समक्ष किया गया। जिसमें ग्राम विकास समिति धुरकी का अध्यक्ष तैयबा खातून, सचिव आरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष प्रभू कोरवा को सदस्यों के द्वारा चुना गया। वहीं ग्राम विकास समिति खाला के अध्यक्ष पद पर आशा देवी सचिव जोखन कोरवा को चुना गया।