धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा रांची जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार बीडीओ निर्वाचन कार्य की बैठक में शामिल होने निजी गाड़ी से बुधवार को रांची जा रहे थे। इसी बीच चंदवा व कुड़ू के बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने इनके वाहन में धक्का मार दिया। चंदवा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। बीडीओ के कंधे और कमर में चोट लगी है।