पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लाभुकों की सूची मुहैया कराएं

प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लाभुकों की सूची मुहैया कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने धुरकी प्रखंड क्षेत्र के गनियारी कला पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा तथा पंचायतों के द्वारा चलाई जा रही सभी तरह की योजनाओं की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने सबसे पहले गांव के वैसे लोगों को आवास मुहैया कराने का निर्देश दिया जो इसके योग्य हैं तथा जिनका भी शौचालय निर्माण होना छूट गया है वैसे लाभुकों की सूची प्रखंड समन्वयक को बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने मुखिया व पंचायत सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ इस तरह की योजनाओं मे ससमय करें, देर नहीं करें। वहीं रोजगार सेवक पंकज सिंह से मनरेगा योजनाओं के बारे पूछा तो रोजगार सेवक के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को वेतन बंद करने का निर्देश दिया।वहीं मनरेगा योजनाओं को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया।इस दौरान इस बैठक मे जिप सदस्य जानकी सिंह, प्रमुख विनोद कोरवा, बीडीओ देवानंद राम, बीपीओ डिंपल गुप्ता, प्रभारी चिकित्सक डाॅ दिनेश कुमार, मुखिया जगमानी देवी, पंचायत सेवक सूर्यदेव सिंह, विकास कुमार, जेई बसंता गुप्ता, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हीरा सिंह, नंदकिशोर यादव, के अलावा सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित डीडीसी व अन्य।

खबरें और भी हैं...