बंशीधर नगर | जिला मुख्यालय के विभिन्न बालू घाटों से अवैध रूप से ओवरलोडेड बालू का उठाव कर यूपी भेजने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझिआंव के राणाडीह धुरकी के कनहर नदी से सामो बालू घाट से बालू का उठाव किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। बालू घाट के ठेकेदार द्वारा 300 से 400 सीएफटी का चालान दिया जाता है वही उसके बदले में 800 से 1000 सीएफटी बालू लोड किया जाता है। बालू के इस गोरखधंधे के कारण ही प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय निर्माण बनाने वाले गरीब लोगों को बालू खरीदना पड़ रहा है जिला मुख्यालय में अभी भी 1200 से दो हजार रुपए बेचा जा रहा है।