14 माह से स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे एनजीओ के तहत 17 कर्मी पिछले चौदह माह से बिना मानदेय भुगतान के कार्य रहे हैं। इस दौरान सभी कर्मियों ने बुधवार को हाथ मे तख्ती लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर इनसे कार्य ले रहे एनजीओ के विरुद्ध जमकर रोष जताया। कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सक डाॅ. दिनेश कुमार को आवेदन के माध्यम से कहा की उनलोगों को पिछले चौदह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण उनके सामने घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उनलोगों ने कहा की जबतक एनजीओ के द्वारा उनका मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता है तबतक वे लोग कार्य पर नहीं लौटेंगे।
कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार, चालक रोहित कुमार, कामेश्वर बैठा, रामकुमार राम, बिमला देवी, अशोक कुमार, विकास कुमार, राजा कुमार, अरविंद कुमार, बासू गोड़, विजय कोरवा, अर्जुन चंद्रवंशी सहित सभी कर्मियों ने हस्ताक्षर आवेदन दिया है।