झारखंड सेवा र| अवार्ड से नवाजे गए समाजसेवी विजय केशरी की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर के बाहर स्थित मैदान में रविवार को होने वाली विचार गोष्ठी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़ व यूपी के गणमान्य शामिल होंगे। इस दौरान नौ प्रकार का काउंटर लगाए जाएंगे। इसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन को प्रारंभ करने के लिए, धुरकी प्रखंड से पलायन किए बेरोजगारों का पंजीयन, आदर्श विवाह समारोह 2018 में शामिल होने वाले वर वधू का रजिस्ट्रेशन, सरकारी लाभ से वंचित बंधुआ मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, हेल्प लाइन में सदस्यता ग्रहण करने से संबंधित काउंटर लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय केशरी के साथ धुरकी प्रमुख विनोद कोरवा, मुखिया सुखवीर सिंह, विनोद यादव, श्याम किशोर विश्वकर्मा, घनश्याम प्रसाद, विनोद यादव, रामाशंकर जायसवाल, अशर्फी जायसवाल, उदय प्रसाद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।