पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धुरकी में मुखिया ने बैठक कर योजनाओं का चयन किया

धुरकी में मुखिया ने बैठक कर योजनाओं का चयन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुरकी | धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में सदर पंचायत की मुखिया प्रभा देवी की अध्यक्षता में सभी 13 वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पिछले सप्ताह उप विकास आयुक्त के द्वारा की गई प्रखंडवार समीक्षा बैठक के दौरान उनके निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायतों मे चौदहवीं वित्त (पंचायत फंड) की राशि से 40-40 योजनाओं को चयन करने के आदेश के आलोक मे विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें प्रत्येक वार्ड में हैंड वाश, पानी का सोख्ता, सिंचाई, पीसीसी, नाली, कल्वर्ट, सहित कई अन्य योजनाओं को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इस बैठक में उपमुखिया हसीना बीबी, पंचायत सचिव विकास कुमार, वार्ड सदस्य हरिवंश कोरवा, नंदकिशोर यादव, रिजवाना खातून, सुशीला देवी, आरती देवी, सजदा बीबी, कन्हाई दास सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...