पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री खान से मिल कर्मचारियों ने की लिखित समझौता लागू करने की मांग

मंत्री खान से मिल कर्मचारियों ने की लिखित समझौता लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवर उस्मानी व सलाहकार श्रवण काकड़ा की उपस्थिति में कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान से मिला। इस दौरान कर्मचारियों ने मंत्री से वेतन कटौती निराकरण समिति के अध्यक्ष होने के नाते कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने तथा सालभर पूर्व किए वादे की याद दिलाते हुए कर्मचारियों से हुए 1998 में हुए लिखित समझौते के अनुरूप कनिष्ठ सहायक की वेतन श्रृंखला 4000-6000 मानते हुए वेतन कटौती निरस्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार जोशी व तहसील अध्यक्ष गणेशाराम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में हुए मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिखित समझौते अनुसार वेतन श्रृंखला 4000-6000 पांचवें वेतन आयोग अनुसार यथावत रखते हुए कनिष्ठ सहायक के पद का न्यूनतम वेतन 9840 रखे जाने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि वित्त विभाग के 1 जुलाई 2013 को जारी संशोधित ग्रेड पे के आदेश में वित्त विभाग द्वारा 3050-4550 वेतन श्रृंखला के स्थान पर 4000-6000 नहीं करने का खामियाजा कर्मचारियों को हो रहा है। इस दौरान दल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, रामगोपाल तूनवाल, नंदकिशोर गौड़, घनश्याम स्वामी, डूंगरसिंह, अयूब खान निम्बी, कृष्णकुमार गौड़, आरपी वैष्णव, गजराज सिंह, मालचंद टाक, किशन मारोठिया, महेश कुमार गौड़, मोहम्मद अयूब रंगरेज, कैलाशचंद्र गौड़, बाबूलाल जाखड़, जगदीश प्रसाद, विमला, परमेश्वरी देवी, सोहनी, राकेश सैन आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...