पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर एसडीएम बोले बाबा साहेब ने राष्ट्र उत्थान के लिए किया था संघर्ष

अंबेडकर जयंती पर एसडीएम बोले- बाबा साहेब ने राष्ट्र उत्थान के लिए किया था संघर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को अग्रसेन भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर प्रबुद्ध राष्ट्र दर्शन नागरिक समागम कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम उत्तम सिंह शेखावत थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबन्धक रामगोपाल बंजारा, मुख्य वक्ता बीकानेर संघ विभाग के सहकार्यवाहक नटवर मंचासीन थे। एसडीएम सिंह शेखावत ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा सच्चाई एवं राष्ट्र उत्थान के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक, जिला कार्यवाह रूपनारायण ठठेरा, नगर कार्यवाह मुरली प्रजापत, मधुसूदन टाक, ओमप्रकाश मोट, बनवारी मोट, सीपी गौड़, अशोक घोड़ावत, श्रवण दलाल, नरेश उपाध्याय, गौरीशंकर भारूका, विशाल सिखवाल, अजय वर्मा, घीसाराम खिंची मौजूद थे।

हरनावां| ग्राम पंचायत मुख्यालय गूलर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में जयंती समारोह को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के निर्माण में अपना पूरा योगदान दिया जिसके चलते आज आमजन अपने अधिकारों के साथ जीवन यापन कर रहा है। इस मौके पर परबतसर प्रधान रतनी बडारडा, परबतसर पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, मकराना एक्सीएन बीएल गोदावत, भामाशाह आईदान राम चौहान, सरपंच सुनीता बेनीवाल, इंदर सिंह राठौड़, अध्यक्ष लक्ष्मण राम मेघवाल, सचिव सुवालाल जाटोलिया, कोषाध्यक्ष बचनाराम बालोटिया, कानाराम मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, हनुमान मेघवाल, लखाराम, राजू देवी, बालदास, डालूराम, जगन्नाथ राम, कमला देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

छोटी खाटू| गणेश ज्ञान भवन में डॉ. .भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे अम्बेडकर जयंती मनाई जिसमें नारायण लाल जिला समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डीडवाना ने सभा को सं‍बोधित करते हुए बताया कि डॉ..अम्बेडकर भारतर| ही नहीं अपितु विश्व र| भी थे। जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश में अपना अतुल्य योगदान दिया। इस मौके पर कपूरचंद बेताला, लोकेश नवल, शंभुदयाल टाक, ओमप्रकाश नवल, दिनेश नवल, रमेश नवल मौजूद थे।

डीडवाना. स्थानीय अग्रवाल भवन में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

खबरें और भी हैं...