- Hindi News
- National
- परशुराम जयंती महोत्सव पर डीडवाना में ब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली, शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
परशुराम जयंती महोत्सव पर डीडवाना में ब्राह्मण समाज ने निकाली वाहन रैली, शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
शहर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 4 दिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली रविवार को निकाली गई। 4 दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन वाहन रैली नगर के प्रमुख मठ झालरिया मंदिर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर खिड़की दरवाजा, बस स्टैंड, हिन्दी पुस्तकालय, नागौरी गेट, गुदड़ी बाजार, दीन दरवाजा रोड, श्यामजी का चौक, संघ कार्यालय, गगड़ों का चौक, नृसिंह चौक होते हुए प्रमुख मठ नागौरिया मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा से लोगों ने स्वागत किया। वहीं समाज के युवक भगवान परशुराम की जय घोष कर रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान के प्रति श्रद्धा के भाव देखने को मिले। वाहन रैली में शामिल श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
डीडवाना में चार दिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के पहले दिन हुए विभिन्न आयोजन
महोत्सव पर आज होगा मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
डीडवाना. जयंती महोत्सव के तहत निकली शोभायात्रा व वाहन रैली।
इस जयंती महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर के दाधीच भवन में सोमवार दोपहर 3 बजे महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली, म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बना हुआ है। समाज के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि 18 अप्रैल को परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी।
मौलासर. परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज भवन में चर्चा करते।
परशुराम जयंती को लेकर समाज की बैठक
मौलासर। स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन में समाज के अग्रज बंधुओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। परशुराम जयंती महोत्सव 18 अप्रैल को समारोहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। वर्तमान समाज के भवन में आधुनिक सुविधाओं की कमी को लेकर कस्बे में अन्यत्र जगह लेकर भवन निर्माण करवाने पर चर्चा में प्रवासी चेतन शर्मा ने जगह खरीदकर नया भवन बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे समाज के अन्य लोगों ने सहर्ष पारित किया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, शिवदत्त शर्मा, संपत कुमार चांदवास, रतनलाल, गोरधन शर्मा, संजय सहल, दिनेश शर्मा, गिरधारीलाल, पं. सुधीर शर्मा, सुरेश कुमार, रामचंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, धनराज पारीक विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।