पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीडवाना में सीवरेज समस्या को लेकर अब एसडीएम करेंगे निगरानी

डीडवाना में सीवरेज समस्या को लेकर अब एसडीएम करेंगे निगरानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पालिका प्रशासन द्वारा संचालित सीवरेज परियोजना के अंतर्गत आए दिन हो रही लापरवाही का खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में अनेक स्थानों पर कहीं सीवरेज के पाइप टूट चुके है और गंदा पानी नालियों में बहता नजर आ रहा है। वहीं शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सीवरेज के चेंबर आए दिन ओवर फ्लो होकर मलबा सड़क के बीच फैला देखने को मिल रहा है।

इस अव्यवस्था के कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों की ओर से इस संबंध में कई बार शिकायतें की गई मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। शहर में सीवरेज की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायतें एवं सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर की खबर पर प्रसंज्ञान लेते हुए अजमेर के संभागीय आयुक्त हरसहाय मीणा ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि इसमें कार्रवाई करें व व्यवस्था में सुधार कराया जाए। संभागीय आयुक्त ने भास्कर की खबर पढ़कर डीडवाना संवाददाता को वाट्स अप पर मैसेज कर समस्या समाधान करने की बात कहते हुए बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर में सीवरेज के ऐसे हालात है। इस संबंध में एडीएम, एसडीएम, पालिका ईओ, सीवरेज अधिकारी सहित अव्यवस्था फैलाने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारी प्रतिदिन मौके पर जाकर सर्वे करे व एसडीएम को निर्देश दिए कि या तो प्रतिदिन या फिर साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक में इस प्रकार की समस्या का समाधान करें व मॉनिटरिंग भी करें। साथ ही जो लापरवाह कार्मिक है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दैनिक भास्कर की खबर के बाद संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, कहा - लापरवाह कार्मिकों पर की जाए कार्रवाई

डीडवाना. ओवरफ्लो सीवरेज चेंबर से मलबा निकाल कार्रवाई करते कार्मिक।

अब ईओ बोले - कर रहे है जांच

संभागीय आयुक्त ने यह भी कहा कि शीघ्र ही वे स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे और सीवरेज को लेकर जो समस्या आ रही है उसकी जांच भी करवाई जाएगी कि इस प्रकार की समस्या कैसे आई। संभागीय आयुक्त के निर्देश के बाद पालिका की ओर से शनिवार रात को नागौरी गेट के पास डिस्कॉम व जलदाय विभाग की लापरवाही से सीवरेज की लाइन डेमेज होने एवं लाइन में बिजली तार निकालने की कार्रवाई भी की गई। साथ ही ओवर फ्लो चेंबर से मलबा निकाला गया। उक्त स्थान की संपूर्ण सड़क को तोड़कर रविवार को भी कार्रवाई की गई। पालिका ईओ डॉ. सहदेव चारण ने बताया कि दोनों विभागों की लापरवाही से इस स्थान की लाइन डेमेज व ब्लॉक हुई है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी जहां ऐसी समस्या है, उसकी जांच की जा रही है व सीवरेज अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संपूर्ण शहर में सीवरेज स्थानों का निरीक्षण करें और जहां पर भी ऐसी समस्या है, उसका समाधान किया जाए।

खबरें और भी हैं...