पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करीब 28 साल पहले आर्

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
28 साल पहले आर्थिक तंगी से परेशान रफीक ने लिया था प्रण, जरूरतमंदों को देंगे सहारा, बीते 6 साल से 70 जरूरतमंद परिवारों को सोसायटी से देते हैं राशन सामग्री


करीब 28 साल पहले आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विभिन्न समस्याओं से जूझने के दौरान किसी सामर्थवान व्यक्ति ने डीडवाना के रफीक रंगरेज का सहयोग किया था। शायद उसी समय रफीक ने प्रण कर लिया था कि एक दिन ना सिर्फ अपनी परिस्थितियों को बदल दूंगा बल्कि भामाशाह व सामर्थवान लोगों को साथ लेकर जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे।

इसी प्रण को याद रखते हुए उन्होंने करीब 6 साल पहले शहर के भामाशाह व सामर्थवान लोगों के सामने जरूरतमंदों का सहयोग किए जाने को लेकर प्रस्ताव रखा। साथ ही भामाशाहों से इसमें सहयोग किए जाने की बात कही। जिसके चलते 1 जनवरी 2012 को सफा एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। जिसमें रफीक रंगरेज को सोसायटी का महासचिव बनाया गया। इसके बाद रफीक ने डीडवाना शहर सहित आस-पास के गांवों में 240 ऐसे परिवारों का चयन किया जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इन परिवार के लोगों को खान-पान के घरेलू सामान की किट देने का प्लान बनाया। भामाशाहों व दानदाताओं के सहयोग से 2012 में शुरुआत करते हुए प्रत्येक महीने 90 नए जरूरतमंद परिवारों को एक महीने के लिए राशन किट देना शुरू किया। इसके बाद से लगातार आज तक इस सोसायटी की ओर से जरूरतमंद परिवारों का चयन करके उनका सहयोग किया जा रहा है।

सोसायटी का उद्देश्य है कि खुदा व ईश्वर ने हमें इस लायक बनाया है तो क्यूं न जरूरतमंदों की मद्‌द की जाए। दूसरों की मद्‌द करने से मन को सुकून मिलता है। गीता और कुरान में बताया है कि दूसरों की मद्‌द करने से ऊपर वाला हमारी मद्‌द करता है। रफीक रंगरेज, महासचिव, सफा एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, डीडवाना

खबरें और भी हैं...