ईसीएचएस कार्डधारियों को 30 सितंबर तक बनवाने होंगे नए कार्ड
वर्तमान में सभी पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड की समय सीमा निर्धारित कर दी है। ईसीएचएस प्रभारी मेजर मनोहरसिंह राठौड़ ने बताया कि ईसीएचएस कार्ड धारक पूर्व सैनिक जिनके कार्ड नहीं बने हुए हैं वह 30 सितंबर से पहले नए कार्ड बनवा लें।
वहीं जिन पूर्व सैनिकों के परिवार के सभी सदस्यों के ईसीएचएस अलग-अलग बने हुए हैं वह 30 सितंबर तक नवीन कार्ड बनवा सकते हैं।