पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन डीलरों को दिलाया जाए 18 हजार रुपए मानदेय

राशन डीलरों को दिलाया जाए 18 हजार रुपए मानदेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजन संघ डीडवाना ने उचित मूल्य दुकानदारों को निश्चित मानदेय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष बनवारीलाल खींची व महामंत्री लक्ष्मण कुमार ने मंत्री को बताया कि राशन डीलर सरकार की वितरण योजनाओं का बखूबी संचालन कर रहे हैं। जिससे सैकड़ों लोगों को उचित मूल्य पर राशन सामान उपलब्ध हो रहा है। इसके बावजूद राशन डीलर को बेहद कम कमीशन दिया जा रहा है। इस कमीशन से न तो गोदाम व दुकान का किराया चुकता होता है और न ही सहायक मजदूर व पोस मशीन का खर्च निकल पाता है। इसके अलावा राशन डीलरों के सामने अपने परिवार का खर्च उठाने की समस्या भी बन गई है। क्योंकि यही उसकी आय का जरिया है और उसका पूरा परिवार भी इसी पर निर्भर है। इस मौके पर उन्होंने गोदाम व दुकान का किराया पोस मशीन, मजदूर की मजदूरी का खर्च 15 हजार रुपए दिलाने, राशन सामग्री लाने के लिए बैंक लिमिट की व्यवस्था करवाने तथा डीलर को कौशल श्रमिक के अनुसार 18 हजार रुपए मानदेय दिलाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...