पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी ने किया कई गांवों का दौरा

प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन डूडी ने किया कई गांवों का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीणांचल में पीसीसी सचिव चेतन डूडी ने दौरा कर 27 मई को पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी की मूर्ति अनावरण के लिए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान चेतन डूडी के साथ मौलासर प्रधान जालाराम भाकर, डीडवाना प्रधान गूलाराम, डीडवाना उप प्रधान आदि साथ रहे। ग्रामीणों ने उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। पीसीसी सचिव डूडी ने सुबह 7 बजे से केरपुरा, भदलिया, लादड़िया, निमोद, बांसा, मौलासर, रसीदपुरा, धनकोली, डाकीपुरा सहित आस-पास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को 27 मई को पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्रामीणों को न्यौता दिया।

खबरें और भी हैं...