पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल मित्र ने शुरू की मुहिम, कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों को पानी बचाने की दिलाई शपथ

जल मित्र ने शुरू की मुहिम, कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों को पानी बचाने की दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल ही जीवन है, जल है तो कल है जल के बिना यह सृष्टि अधूरी हैं। इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए हमें जल के अपव्यय को रोकना होगा और यह सकंल्प लेना होगा कि हम प्रतिदिन प्रति व्यक्ति जितना जल काम में लेते है, उससे कम जल काम में लेकर जल को बचाएंगे। यही नहीं लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। ताकि आने वाले समय में आमजन को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। यह बात समर्पण कोचिंग संस्थान में भास्कर के जल मित्र ललित गोपा ने जल बचाने की शपथ दिलाते हुए गुरुवार को कही। जल के महत्व को समझाते हुए गोपा ने कहा कि संपूर्ण विश्व भर में जल की कमी को लेकर वैज्ञानिक चिंतित है और आने वाले समय में जल की होने वाली कमी को देखते हुए हमें अभी से ही इसे लेकर व्यवस्था करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पानी के महत्व को दैनिक भास्कर ने सबसे पहले समझा है और जल मित्र बनाकर पूरे देश में यह मुहिम शुरू की है कि किसी न किसी तरीके से जल के अपव्यय को रोकना है, जो एक सराहनीय कदम है। साथ ही जल मित्र बनाकर जो मुहिम चलाई है, वह एक सकारात्मक कदम है। इस दौरान संस्थान के रामस्वरूप प्रजापत ने कहा कि केवल शपथ लेने से काम नही चलेगा, शपथ को निभाना भी होगा तभी हमारे प्रयास सार्थक होंगे।

खबरें और भी हैं...