पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 800 युवाओं ने दिया कौशल का परिचय

800 युवाओं ने दिया कौशल का परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना | कमाण्डो डिफेन्स एकेडमी द्वारा अपने स्थानीय कैंपस में निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 800 से अधिक युवाओं ने अपने कौशल का परिचय दिया। सेमिनार में दौड़, फिजीकल व मेडिकल अनुभवी फिजिकल ट्रेनर निदेशक कमाण्डो एसएम जाखड़ के नेतृत्व में हुआ। सेमिनार में जो युवा सफल हुए उनकी लिखित परीक्षा हुई व उनकी मैरिट संस्थान के प्रबंधक प्रो. राकेश सुंडा द्वारा तैयार की गई। जिसमें रमेश स्वामी प्रथम स्थान, बजरंग स्वामी द्वितीय स्थान व अशोक चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। समारोह में मुख्य अतिथि एसआई देवीलाल, युवा नेता तसलीम आरिफ मुन्ना, बालाजी ग्रुप के चेयरमैन सुरेन्द्र नेहरा थे। इस दौरान तीनों छात्रों को निशुल्क कोचिंग की घोषणा की गई। इस मौके पर हनुमान कस्वां, रामस्वरूप ओगरा, जेडी सर, महेन्द्र दाधीच, नंदलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...