डीडवाना जिला परिवहन अधिकारी रमेश वैष्णव को विभाग के प्रमुख सचिव ने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर विभाग के मुख्य कार्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार 17 मई को विभाग की वीसी हुई थी। जिसमें डीडवाना परिवहन विभाग द्वारा विभागीय डाटा ऑन लाइन नहीं कर पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद विभाग के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर बताया कि डीडवाना डीटीओ द्वारा टू-व्हीलर डीलरों को रजिस्ट्री ऑथरटी बना कर सूचना ऑनलाइन करनी थी।
लेकिन डीडवाना डीटीओ ऑफिस द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई। जिस पर पहले अधिकारियों ने वीसी में नाराजगी जताई थी। इसके बाद शासन सचिव ने डीटीओ के निलंबन के आदेश जारी कर विभाग के हैड ऑफिस में हाजरी देने के निर्देश दिए हैं।