तीन अधिवक्ताओं को बनाया सदस्य
डीडवाना| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गरीबी उन्मूलन योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए व विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में नालसा योजना 2015 के तहत ताल्लुका डीडवाना में 3 अधिवक्ताओं को पदनामित किया गया हैं। विधि विभाग केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समाज के गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के संरक्षण एवं उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा योजना शुरू की गई।