पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमारा ध्येय ईश्वर भाव विषय पर व्याख्यान

हमारा ध्येय ईश्वर भाव विषय पर व्याख्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| स्थानीय वीरवर दुर्गादास राठौड़ सभा भवन में क्षत्रिय युवा संघ के नेतृत्व में चल रहे 9 दिवसीय बौद्धिक प्रवचन कार्यक्रम के तहत बुधवार को हमारा ध्येय ईश्वर भाव है विषय पर व्याख्यान देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ईश्वर को हम भगवान कहते हैं। ईश्वर ने इस सृष्टि पर अपनी सत्ता कायम रखने के लिए तपस्या की एवं उसके माध्यम से 6 गुणों काे धारण किया। जिसमें ऐश्वर्य, धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य है। इन 6 गुणों को सम्मिलित रूप में भग कहा जाता है एवं इस भग को प्राप्त करने के कारण ही ईश्वर भगवान कहलाए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से हमारे इतिहास व संस्कृति को बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...