पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडूकरा में 27 को होगा रूपाराम डूडी की प्रतिमा का अनावरण, जनसंपर्क

मंडूकरा में 27 को होगा रूपाराम डूडी की प्रतिमा का अनावरण, जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलिया में रविवार शाम को कांग्रेस नेता और पीसीसी सचिव चेतन डूडी ने जनसभा की और डीडवाना के पूर्व विधायक रूपाराम डूडी की 27 मई को होने वाले मूर्ति अनावरण के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित किया। ओमप्रकाश धैतरवाल और कुशाल धैतरवाल ने बताया कि चेतन डूडी के पिता और डीडवाना के पूर्व विधायक रूपाराम डूडी की मूर्ति का अनावरण उनके पैतृक गांव मंडूकरा में 27 मई को होगा।

जिस पर पीसीसी सचिव चेतन डूडी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। डूडी ने कांग्रेस के कार्यकाल को भाजपा से बेहतर बताते हुए किसान हितैषी मजदूर हितैषी बताया। डीडवाना प्रधान गुलाराम ढाका ने कांग्रेस की नीतियों को बेहतर बताया। इस मौके पर युसुफ खान, गजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामकरण , भागीरथ, रंजीत सिंह राजपूत, रामकरण भाटी, कुशाल धैतरवाल, ओमप्रकाश बेरवा, भागीरथराम, पुरखाराम, जगदीश, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर चेतन डूडी कोलिया गांव में एक राजपूत युवा की असामयिक निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। जाट समाज के भंवराराम भीमाराम की माता के निधन पर भी उन्होंने शोक प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...