पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेष वर्ग के छात्रों को निशुल्क प्रवेश

विशेष वर्ग के छात्रों को निशुल्क प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| स्थानीय राजकीय बांगड़ कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय इग्नू ने विद्यार्थियों को अनौपचारिक शिक्षा आरंभ करने के लिए ‘स्पेशल स्टडी सेंटर’ की स्वीकृति दी है। जिसमें एससी व एसटी के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इग्नू समन्वयक डॉ. इरशाद अली ने बताया कि इसके अंतर्गत शुरू किए जाने वाले विभिन्न कोर्स में इग्नू के विभिन्न प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, बीपीपी, बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीएससी, बीटीएस, बीसीए, बीएलआईएस आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले एससी व एसटी के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...