पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौपुत्र सेना का रक्तदान शिविर 27 को

गौपुत्र सेना का रक्तदान शिविर 27 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| नगर के शीतलकुंड बालाजी मंदिर में गौ पुत्र सेना इकाई की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री शिवकरण धौलपुरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि हमारा मूल कार्य गौ माता की रक्षा करना है और संगठन का शुभारंभ 2007 में हरियाणा के हिसार क्षेत्र में हुआ था। गायों की रक्षा के लिए प्रत्येक घर से 1 रुपया व एक रोटी लेकर राष्ट्र सेवा प्रकल्प पूरे हिन्दुस्तान में करती हैं। यह संगठन बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों का उपचार निशुल्क करवाती हैं। डीडवाना क्षेत्र में गायों की सुरक्षा के लिए यह संगठन दिन प्रतिदिन कार्य करेगा एवं जो भी आवारा गाय पशु है, उन्हें गोपाल गौशाला में भेजने की व्यवस्था सदस्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 मई को जसवंतगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संजय सनातनी, पवन पंवार, शनि खोड़वाल, कैलाश सैनी, हेमंत गौड़, अनिल सोनी, नारायण मौर्य आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...