केराप में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन आज
शेरानी आबाद | अटल सेवा केंद्र केराप पर न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन बुधवार को होगा। सरपंच प्रीति शर्मा ने बताया कि सरकार के सभी विभागों की मौजूदगी में जन कल्याण के लिए शिविर प्रभारी डीडवाना एसडीएम उत्तम सिंह डीडवाना, तहसीलदार दयानंद के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।