- Hindi News
- National
- पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने लागू की थी अंत्योदय योजना, आज भी है सर्वाधिक लोकप्रिय
पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने लागू की थी अंत्योदय योजना, आज भी है सर्वाधिक लोकप्रिय
स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गई।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि भैरोंसिंह की अंत्योदय योजना खूब लोकप्रिय रही।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, शहर मंडल अध्यक्ष सुभाष गौड़, मंडल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पटवारी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नासिर कुरैशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम रंगरेज, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेमीचंद पंवार, घीसाराम शर्मा, कृष्णबिहारी व्यास, अनूप व्यास, तुषार ओझा, राजेश वैष्णव, राकेश जांगिड़, मुकेश प्रजापति, अशोक भारूका, भंवरलाल पंवार, मोहनलाल खंडेलवाल, रामगोपाल गौड़, रमेश वर्मा, सांवरमल तिवाड़ी, मदनमोहन दाधीच, सत्यनारायण, भंवरसिंह शेखावत, रामगोपाल जांगिड़, श्रवण भाटी, अनिल राजहंस, महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लाडनूं. पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते करणी सेना के कार्यकर्ता।
पूर्व उप राष्ट्रपति शेखावत के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान
लाडनूं| राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की अगुवाई में मंगलवार को पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को जीवन में अपनाने और अंत्योदय योजना की सौगात देने वाले जननेता के रूप में उन्हें याद किया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी नरेन्द्र सिंह कसुम्बी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला महासचिव रेवंत सिंह कोयल, तहसील महासचिव राजेन्द्र सिंह कोयल, जय सिंह ढिंगसरी, तहसील उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ढिंगसरी, सचिव संदीप सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
नावां सिटी| यहां नगरपालिका के पार्क में मंगलवार को पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्य तिथि मनाई गई। शहर के गणमान्य नागरिकों की ओर से पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही उनके द्वारा चलाई गई अंत्योदय योजना सहित विभिन्न जनहितैषी निर्णयों को भी याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष अल्पना अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने पूर्व उप राष्ट्रपति शेखावत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।