पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक फिसली, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना | गांव मीठा घिरड़ोदा के पास सालासर रोड पर एक मोटर साइकिल फिसलने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे डीडवाना निवासी जेठाराम पुत्र किशनराम प्रजापत उम्र 46 वर्ष मोटर साइकिल से मीठा घिरड़ोदा से डीडवाना आ रहा था। इसी दौरान घिरड़ोदा व गांव थाणू के बीच वाहन फिसलने से वाहन एक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में जेठाराम की मौत हो गई। शव को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय लाया गया। मंगलवार को चिकित्सकों द्वारा शव का पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...