पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीडवाना में अब मीठा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. खारे पानी की पहचान डीडवाना में शनिवार रात को 11 बजे हिमालय का मीठा पानी पहुंच गया। स्थानीय विधायक व पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने कहा था कि 30 अप्रैल को नहरी पानी पहुंचा देंगे। मगर 14 अप्रैल को ही डीडवाना शहर में नहरी पानी पहुंच गया। हालांकि नहरी परियोजना का उदघाटन 30 अप्रैल को प्रस्तावित है। इससे पहले दिन में मंत्री खान ने डीडवाना के लोगों के साथ पूजा अर्चना की। शाम को केराप से नहरी पानी छोड़ा गया। मगर भाटियों के बास में लाइन लीकेज होने से एक बार डेम तक पानी नहीं पहुंच सका। मंत्री खान ने बताया कि रात 11 बजे डेम तक पानी पहुंचा, टंकी भरी गई।

मंत्री ने किया था 30 अप्रैल का वादा, 16 दिन पहले आ गया मीठा पानी, सीएम करेंगी उदघाटन

खबरें और भी हैं...