पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना| ऑरनेट क्लासेज द्वारा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। संस्थान निदेशक रमेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले भर में 4 परीक्षा केंद्र बनाए है। जिनमें जायल के गुरुकुल सैकेंडरी स्कूल, मीठड़ी व तोषीना में सरस्वती बाल निकेतन, डीडवाना में ऑरनेट क्लासेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि अभी तक 500 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके है। संस्था निदेशक अनिरुद्ध कृष्णा ने बताया कि आईआईटी व पीएमटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अध्यापन की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा।

खबरें और भी हैं...