पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर चार दिन तक होंगे आयोजन, शोभायात्रा आज

परशुराम जयंती पर चार दिन तक होंगे आयोजन, शोभायात्रा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान ब्राह्मण महासभा, विप्र समाज एवं युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सुबह 8.30 बजे नगर के प्रमुख झालरिया मठ से नागौरिया मठ तक वाहन रैली के साथ शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे दाधीच भवन में मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर, चित्रकला एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 17 अप्रैल को कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 18 को भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम गौतम भवन में सुबह 7.30 बजे हवन पूजन के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महासभा के प्रदेश महामंत्री ब्रह्मदेव शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश सिंवाल, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश उपाध्याय, महामंत्री योगीलाल पाठक के नेतृत्व में अगल-अगल जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसमें संगठन के पुरुषोत्तम पारीक, मयूर गांधी, विशाल सिखवाल, राजकुमार दाधीच व अभिषेक व्यास शामिल हैं।

परबतसर| राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड परबतसर की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां को लेकर परबतसर शहर के साथ तहसील क्षेत्र में जन्मोत्सव के निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को बडू, हरनावां, गूलर, नीमड़ी, ललाणा, जंजीला, भादवा, भकरी, बागोट, बाजवास व मोड़ी खुर्द आदि गांवों में कार्ड वितरित किए गए। अध्यक्ष पंकज पुरोहित, सचिव कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष दीनदयाल ओझा, उपाध्यक्ष अनिल, रमेश खंडेलवाल, हेमचंद गौड़, नवल खंडेलवाल आदि ने कार्ड वितरित किए।

खबरें और भी हैं...