बालिया के पास टैंपो-बाइक की टक्कर, एक गंभीर घायल
डीडवाना. बालिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार करते चिकित्सक।
भास्कर संवाददाता | डीडवाना
बालिया गांव के पास सोमवार दोपहर में टैंपो व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरलाल गढ़वाल निवासी नागल की ढाणी, पुलिस थाना नेछवा किसी काम से बाइक से बालिया जा रहा था। बालिया से कुछ दूरी पर बालिया से डीडवाना आ रहे टैंपो से टक्कर हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे बांगड़ हास्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।