प्लेसमेंट ड्राइव में 26 छात्राएं चयनित
गुरदासपुर | राष्ट्रीय कंपनी मिटसुबा स्किल इंडिया लिमिटेड गुड़गांव की ओर से प्लेसमेंट कैंप में सुखजिंदर पॉलीटेक्निक कॉलेज की 26 छात्राओं का चयन हुआ है। इस ड्राइव में सुखजिंदर पॉलीटेक्निक कॉलेज के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अलावा सरकारी कॉलेज अमृतसर एवं सरकारी कॉलेज दीनानगर की लड़कियों ने भी भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को संबंधित कंपनी की ओर से बढ़िया सैलरी पैकेज दिया जाएगा। यह जानकारी सुखजिंदर ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर सविंदर सिंह गिल ने दी। इस मौके पर पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल राजबीर सिंह सोहल, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज लेक्चरर सतनाम सिंह के अलावा कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।