पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गन्ने की खरीद बंद करने के खिलाफ किसानों ने शूगर मिल में दिया धरना

गन्ने की खरीद बंद करने के खिलाफ किसानों ने शूगर मिल में दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारी चीनी मिल पनियाड़ की ओर से किसानों को गन्ने की सप्लाई के लिए पर्चियां जारी न करने के विरोध में लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिला प्रधान हरदेव सिंह चिट्टी और महासचिव रंजीत सिंह की अगुवाई में मिल में रोष धरना दिया गया।

इस दौरान मिल के जनरल मैनेजर से बातचीत दौरान किसानों ने मिल की ओर से बांड किए गए गन्ने की खरीद किए जाने की मांग की। इस पर जनरल मैनेजर सुरिंदर सिंह ने कहा कि मिल पहले ही अपनी क्षमता से ज्यादा गन्ने की पिरोई कर चुकी है। इसलिए किसान अन्य मिलों में गन्ने ले जाएं। लेकिन किसानों से इस बात को मानने से इंकार करते ऐलान किया कि जब तक उनके खेतों में गन्ना खड़ा है मिल को बंद न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का गन्ना मिल ने न खरीदा तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर प्रदर्शन करना पड़ेगा। आखिर किसानों से चली बातचीत के दौर उपरांत जीएम ने किसानों को फिर से पर्चियां जारी करने और खेतों में खड़े गन्ने की खरीद करने का भरोसा देने के बाद सोसायटी ने अपने धरने को समाप्त किया।

धरने को संबोधित करते प्रधान हरदेव सिंह चिट्टी।

खबरें और भी हैं...