पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष व सफलता की मिसाल : नरेश

डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष व सफलता की मिसाल : नरेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करते लोकसभा हलका प्रभारी नरेश शर्मा।

भास्कर संवाददाता| दीनानगर

भाजपा की ओर से जिला प्रधान डॉ. प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें पार्टी के गुरदासपुर लोकसभा हलका प्रभारी नरेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि पूर्व विधायक सीता राम कश्यप विशेष अतिथि थे।

डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी नरेश शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने सामजिक स्वतंत्रता पर जोर दिया। उनका जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उन्होंने दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और श्रमिकों व महिलाओं के अधिकारों का खुलकर समर्थन किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपप्रधान कमल ज्योति, सचिव राजेश शर्मा, नगर कौंसिल प्रधान राकेश महाजन, जिला एससी मोर्चा प्रधान गंधर्व सिंह तलौत्रा, जिला युवा मोर्चा प्रधान प्रवीण चौधरी, ब्लाक समिति चेयरमैन जगतार सिंह, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम कमांडो, सरपंच गुरनाम सिंह, तरसेम सेमा, बिंदिया, सौरभ महाजन, तरसेम सेमा, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...