पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर रन फॉर इक्वेलिटी

डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर रन फॉर इक्वेलिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अंबेडकर चेतना मंच दीनानगर की ओर से दलित संगठनों के सहयोग से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 127 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रन फॉर इक्वेलिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, युवाओं और बुद्धिजीवी वर्ग ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह जीटी रोड पर स्थित गुरु रविदास भवन से इसका शुभारंभ किया गया और तारागढ़ मोड़ से होते वापस भवन में पहुंच कर संपन्न हुआ।

मानवाधिकार कार्यकर्ता सुनील दत्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद समाज के आपसी प्रेम, सद्भाव भाइचारे को मजबूत करते डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करना है। डॉ. अंबेडकर ने कभी हिंसा की वकालत नहीं की और समूची मानवता के उत्थान के लिए कार्य किया। वह एक विश्व व्यापक संस्था थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों समाज में फैली कटुता से आहत हुई मानवता की भावनाओं पर मरहम लगाना हम सब का कर्तव्य है। क्योंकि असमानता से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाकर समूची मानवता में समानता लाना ही डॉ. अंबेडकर का मकसद था।

हम सब को मिल कर इस सोच पर पहरा देना होगा। इस मौके पर मंच के प्रधान डॉ. राकेश कुमार, उमेश, डॉ. नीतिश कुमार, जतिंदर कुमार, डॉ. रमेश अत्री, डॉ. विजय कुमार, एक्सईएन सुरेश कुमार, एक्सईएन सुरिंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

दीनानगर में डॉ. अंबेडकर जयंती पर रन फार इक्वेलिटी में शामिल लोग।

खबरें और भी हैं...