पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला पड़ोसी के घर गई, पीछे आधे घंटे में चोर नकदी और जेवर चुराकर फरार

महिला पड़ोसी के घर गई, पीछे आधे घंटे में चोर नकदी और जेवर चुराकर फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्कुलर रोड पर जवाहर गेट के सामने दिन-दिहाड़े एक घर से चोर सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। घर के मालिक विकास कुमार ने बताया कि दोपहर को करीब सवा एक बजे उसकी प|ी निर्मला देवी सामने अपने एक पड़ोसी के घर गई हुई थी। आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो दीवार पर रखीं ईंटों को घर के आंगन में बिखरा देखा और कमरे के दरवाजे का ताला भी टूटा था और कमरे के अंदर सामान बिखरा था। चोर कमरे में पड़ी लोहे की अलमारी के लॉक को तोड़कर उसमें पड़े 50 हजार रुपए, सोने की दो रिंग, एक जोड़ी ईयरिंग और कुछ जरूरी कागजात चुराकर ले गए। वारदात को अंजाम देते समय चोरों ने घर के अन्य किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया। चोरी की वारदात के बारे दीनानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खबरें और भी हैं...