पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी सर्वानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लंे : विश्वानन्द

स्वामी सर्वानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लंे : विश्वानन्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दयानंद मठ दीनानगर में आर्य जगत के प्रसिद्ध वीतराग सन्यासी स्वामी सर्वानंद सरस्वती का 118 वां जन्मोत्सव समारोह मठाधीश स्वामी सदानंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश से स्वामी विश्वानन्द समारोह के मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। जबकि प्रादेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के वरिष्ठ उपप्रधान सरदारी लाल, वैदिक मिशन मुंबई के अध्यक्ष स्वामी सोमदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, स्वामी विश्वानन्द दिल्ली, स्वामी यज्ञानंद, स्वामी संपूर्णानंद, स्वामी विशुद्धानंद विशेष अतिथि थे। मुख्यातिथि स्वामी विश्वानन्द और स्वामी सदानन्द ने संयुक्त रूप में ओम का ध्वज फहरा कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान वेद विज्ञान सम्मेलन भी करवाया गया। वक्ताओं ने आर्य समाज के प्रचार प्रसार में तेजी लाने के लिए मिल कर य| करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वामी सर्वानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन महर्षि दयानंद के संदेश को घर घर पहुंचने का महान कार्य किया। हमें उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर जात पात से ऊपर उठ समाज व देश हित में कार्य करना चाहिए।

स्वामी सदानंद ने आर्य समाज के प्रचार प्रसार में तेजी लाने के लिए शुरू किए जाने वाले अभियान पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि इसके लिए एक प्रचार रथ तैयार करवाया जाएगा। दयानंद मठ की ओर से आचार्य विजय पाल हरियाणा को स्वामी स्वतंत्रानंद आचार्य सम्मान, वेद प्रकाश मुम्बई को स्वामी सर्वानंद शिरोमणि सम्मान, पंडित राम निवास पानीपत को पंडित निरंजन देव केसरी सम्मान से नवाज गया। इस मौके पर स्वामी सूर्यदेव बठिंडा, आचार्य महावीर चम्बा, स्वामी संतोषानंद, एसएसजीआई के सचिव दिनेश शास्त्री, डायरेक्टर डॉ. लखविंदर पाल सिंह, धर्मइंदु गुप्ता, भारत इंदु ओहरी, वीपी ओहरी, मनोरंजन ओहरी, प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली, प्रिंसिपल अजमेर सिंह बैंस, आदि उपस्थित थे।

ध्वज फहराकर समारोह का उद्घाटन करते मुख्यातिथि स्वामी विश्वानन्द ।

खबरें और भी हैं...