खालसा स्थापना दिवस पर 26 प्राणियों ने किया अमृतपान
दीनानगर |गुरुद्वारा सिंह सभा दीनानगर में खालसा स्थापना दिवस पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रखे अखंड पाठ का भोग डाला गया। हजूरी रागी भाई हरबंस सिंह, ढाडी खड़क सिंह और भाई जसवंत सिंह ने संगत को गुरु शब्द के साथ जोड़ते हुए कीर्तन और गुरु इतिहास से निहाल किया। समागम दौरान अमृत संचार भी करवाया गया और 26 प्राणियों ने अमृतपान किया।